{"_id":"0209f7f98d77c5be554e9c18b7179924","slug":"kaushambi-news-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बालिका को कुचला, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने बालिका को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नवरात्र पर परिवारवालों के साथ देवी दर्शन करके मैहर से लौट रही रायबरेली की बालिका नैन्सी (11) पुत्री विजय कुमार की मौत हो गई। ककोढ़ा गांव के समीप दर्शनार्थियों से भरी बस पंचर होने पर वह पानी पीने के लिए सड़क पार करके दुकान पर जा रही थी, तभी सामने से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे की सूचना पर आई कोखराज कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की मौत से साथ रहे परिजन घंटों बिलखते रहे।
रायबरेली के खेर थाना महराजगंज निवासी विजय कुमार का परिवार और गांव के अन्य लोगों के साथ बस से नवरात्र पर देवीदर्शन के लिए मैहर और विंध्याचल गया था। बृहस्पतिवार को लौटते समय दर्शनार्थियों से भरी बस जैसे ही ककोढ़ा गांव के समीप पहुंची। वह पंचर हो गई। ड्राइवर, खलासी पंचर बनवाने लगे। इसी बीच विजय कुमार की बेटी नैन्सी (11) पानी पीने के लिए सड़क किनारे स्थित ढाबे पर चली गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पानी पीने के बाद नैन्सी भागती हुई बस के पास आ रही थी, तभी इलाहाबाद की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बालिका को कुचलने के बाद बेकाबू ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया। हालांकि इससे पहले ट्रक चालक कूदकर भाग निकला। उधर, सड़क पर बेटी की खून से लथपथ लाश देख साथ रहे परिजनों की चीखें निकल गई। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची कोखराज कोतवाली पुलिस ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।