{"_id":"575b09614f1c1b9c0c9c58c3","slug":"job-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ढाई लाख की ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर ढाई लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा के सटई गांव के एक युवक को रेल कर्मी बनाने का झांसा देकर पड़ोसी गांव के युवक ने ढाई लाख रुपये ठग लिया। सालभर बीतने के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो युवक ने पैसा मांगा। पर फरेबी आज-कल टरकाता रहा। मोटी रकम डूबती देख बृहस्पतिवार को भुक्तभोगी पैसा मांगने फरेबी के घर गया तो उसे पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया गया। जिसकी शिकायत भुक्तभोगी ने उसी दिन चरवा पुलिस से की। पर पुलिस ने फरेबी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंचे अधेड़ ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
चरवा थाना क्षेत्र के सटई गांव का रहने वाला रामपाल पुत्र बच्ची लाल बेरोजगार गरीब युवक है। सालभर पहले उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति से हुई। बातचीत के दौरान उसने अपनी व्यथा मददगार समझ बयां की। इस पर युवक ने उसे रेल कर्मी बनाने का सौदा पांच लाख रुपये में तय किया। इसके बाद ढाई लाख रुपये एडवंास ले लिया। एक साल बीतने के बाद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने पैसे की मांग की। फरेबी ने उसे थोडे़ दिन और इंतजार करने को कहा।
रकम मिलने का महीनों इंतजार करने के बाद सप्ताह भर पहले वह फरेबी युवक के घर पहुंच गया। जब उसने पैसा मांगा तो युवक ने नहीं देने की धमकी देते हुए उसे घर से खदेड़ दिया। आरोप है कि उसी दिन उसने मामले की नामजद शिकायत चरवा पुलिस से की। दो दिन बीतने के बाद जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। शुक्रवार को भुक्तभोगी मंझनपुर पहुंचा और प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने एसओ चरवा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।