{"_id":"587e6b3e4f1c1bda30eff0fa","slug":"job-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर युवक से दो लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर युवक से दो लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबसरावां गांव के एक बेरोजगार युवक को नौकरी का झांसा देकर शातिर ने दो लाख रुपया ठग लिया। नौकरी नहीं मिलने पर युवक ने पैसे की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सोमवार को महेवाघाट थाने पहुंच भुक्तभोगी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस फरेबी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबसरावंा गांव निवासी सुशील कुमार बेरोजगार युवक है। बताया कि साल भर पहले महेवाघाट के उमरावां गांव राजेश कुमार से उसकी मुलाकात हुई। राजेश ने उससे नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे। दो लाख की रकम उसने राजेश को दो किस्तों में दी थी। साल भर से अधिक समय बीतने के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो सुशील ने राजेश पर दबाव बनाया। इस पर राजेश ने उसे जल्द ही नियुक्ति पत्र दिलाने का वादा किया।
इसके बाद भी जब कोई कागजात नहीं मिला तो सुशील ने पैसा वापस करने की बात कही। सुशील का आरोप है कि पखवारा भर पहले वह रुपया मांगने राजेश के घर गया तो उसे धमकी देते हुए दौड़ा लिया। सोमवार को महेवाघाट थाने की पुलिस को सुशील ने तहरीर दी। सुशील की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।