{"_id":"58c82c924f1c1bb76032a9f8","slug":"jail-police-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सिपाही समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में सिपाही समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके में सोमवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में कारागार सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसों में तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई सिपाही और युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
महोबा जिले के जयपुर कुलपहाड़ गांव निवासी विजय कांत (45) पुत्र राम आसरे कौशाम्बी जिला कारागार में सिपाही पद पर तैनात था। सोमवार की शाम वह सरकारी कालोनी से सामान खरीदने के लिए मुख्य मार्ग पर आया। सामान खरीदकर वह सड़क पार कर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान महेवाघाट की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने सिपाही को टक्कर मार दिया। हादसे में सिपाही को गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जख्मी सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया।
सुबह पुलिस ने साथी सिपाही को सलामी देने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इसी तरह टेनशाह आलमाबाद गांव निवासी बाबू जी(25) पुत्र केशनलाल मंगलवार की सुबह ससुराल मुकीमपुर गांव जा रहा था। बलहेपुर गांव के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मंगलवार की सुबह मनौरी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर अधेड़ की क्षत-विक्षत लाश पड़ी मिली। खेत की ओर गए गांव के लोग शव देख सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अधेड़ की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है।
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
पश्चिमशरीरा कोतवाली के पूरबशरीरा गांव का रहने वाला प्रेम नारायण सोमवार की शाम साथी राम करन के साथ बाइक से इलाहाबाद जा रहा था। सरायअकिल के चित्तापुर गांव के समीप हुई बाइकों की भिड़त में प्रेम नारायण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार की सुबह युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।