{"_id":"5ca8fb0fbdec2214720fbbf0","slug":"in-beating-8-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चटकीं लाठियां, आठ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में चटकीं लाठियां, आठ जख्मी
Sun, 07 Apr 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi bureau
kaushambi bureau
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के सल्लहा गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सल्लहा निवासी राकेश कुमार की पड़ोसी बृजभान से पुरानी रंजिश है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। शनिवार सुबह भी बहस होने लगी। तभी दोनों के परिजन लाठी-डंडे से लैस होकर मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में राकेश, उसकी पत्नी रेखा, बेटे सुधीर व भाई प्रदीप को चोट लगी है। वहीं, दूसरी तरफ से बृजभान, उसका भाई पुनीत, बहन छोटी और फोटी घायल हैं। झगड़े के वक्त चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।