फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   husband wife is kidnapped

पति-पत्नी लापता, अनहोनी की आशंका

Thu, 05 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 05 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के कोरांव खास गांव का एक युवक जालसाज निकला। उसने मृतक दादा का बेटा बनकर उसके हिस्से की जमीन अपने नाम वरासत करा लिया। इसके बाद उसे पत्नी के नाम बैनामा कर दिया। चचेरे भाई की करतूत की जानकारी बेटी और उसके पति को हुई तो उनके होश उड़ गए। बुधवार को मंझनपुर पहुंचे दामाद ने डीएम-एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कोरांव खास गांव निवासी परसन उर्फ परान की 12 साल पहले पहले मौत हो चुकी है। परसन के एक बेटी कलावती है। उसके कोई बेटा नहीं था। पति की मौत के बाद पत्नी पितनी घर में रहती है। जिसकी देखरेख उसकी बेटी कलावती पत्नी राम प्रताप करती हैं। दुर्गा सिंह का डेरा पूरबशरीरा गांव निवासी दामाद राम प्रताप ने बताया कि कुछ दिन पहले वह तहसील पहुंचा और ससुर के संपत्ति की खतौनी निकलवाई तो पता चला कि परसन के हिस्से की जमीन उसके भतीजे के पत्नी के नाम वरासत हो चुकी है।
विज्ञापन


मृतक दादा का बेटा बन युवक ने जमीन हथियाने के बाद उसे अपनी पत्नी के नाम बैनामा भी कर दिया है। घर पहुंच कर उसने सारी बात पत्नी कलावती को बताई। बुधवार को राम प्रताप अपने साथ पत्नी को लेकर मंझनपुर पहुंचा। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने एसडीएम मंझनपुर को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed