फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   hocker

पूर्व प्रधान ने हॉकर को पीटा, रिपोर्ट

Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती थाने के मंदर गांव के पूर्व प्रधान ने एक हॉकर को जमकर पीट दिया। उसका गुनाह यह था कि उसने पूर्व प्रधान से उधारी का पैसा मांग लिया। मामले की तहरीर मिलने पर सल्लाहपुर चौकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बरवा गांव निवासी अश्वनी कुमार पुत्र इंद्र नारायण इलाके में अखबार बेचने का काम करता है। वह मंदर गांव के पूर्व प्रधान श्रीप्रकाश के यहां अखबार लगाता था। 11 सौ रुपये बकाया हो जाने पर उसने एक जुलाई से अखबार देना बंद कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को उसकी मुलाकात पूर्व प्रधान से हुई तो उन्होंने अखबार न देने का कारण पूछा। इस पर उसने 11 सौ रुपये उधारी की बात कही। उधारी सुनकर पूर्व प्रधान नाराज हो गया और हॉकर की जमकर धुनाई कर दी। पूर्व प्रधान की पिटाई से घायल समाचार पत्र विक्रेता पूरामुफ्ती थाने के सल्लाहपुर चौकी पहुंचा और तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां से उसे हालत गंभीर होने पर एसआरएन रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed