फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Harhai village crime

किसान के घर से एक लाख की चोरी

Sun, 05 Nov 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 05 Nov 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Harhai village crime
crime
थाना क्षेत्र के हड़हाई गांव में शुक्रवार की रात बेखौफ चोर किसान का घर खंगाल ले गए। सेंध लगाकर घर के भीतर घुसे चोरों ने नगदी समेत गहने, बर्तन आदि करीब एक लाख की संपत्ति पार कर दी। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के हड़हाई गांव निवासी रतनलाल सरोज किसान है। शुक्रवार रात वह फसल की रखवाली करने के लिए खलिहान में सोया था। घर में पत्नी और बच्चे थे। रात को पीछे की दीवार में नकब काटकर घुसे बेखौफ चोर बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार नगदी के साथ सोने-चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े, खाद्यान्न आदि करीब एक लाख रुपए की संपत्ति पार कर दी। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई तो सभी सन्न रह गए। पड़ोसी के घर चोरी की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। एसओ ने बताया कि घटना की जांच के साथ चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed