फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   hangama in marrige program

शादी से ठीक पहले दूल्हा घर छोड़कर भागा

Sat, 23 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिपरी इलाके  के भगवतपुर गांव का युवक सेहरा बंधने की तैयारी के बीचअचानक घर छोड़कर भाग निकला। इसके बाद चचेरे भाई को दूल्हा बनाकर बारात ले जाना वरपक्ष के लोगों को भारी पड़ गया। युवक के बजाए दूसरे के सिर पर सेहरा देख मायकेवाले भड़क उठे। कहासुनी, हाथापाई होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा बने युवक समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी दीपक कुमार की शादी पांच महीने पहले मंझनपुर कोतवाली के एदिलपुर गांव में तय हुई थी। शुक्रवार को शादी की तारीख पक्की की गई थी। घरवाले बारात की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच किसी बात पर दूल्हे का घरवालों से झगड़ा हो गया। बताया जाता है कि कहासुनी के बाद दुल्हाबनने जा रहा दीपक घर छोड़कर भाग गया। काफी देर तक परिजन उसकी खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन वह नहीं मिला। इससे घर में हड़कंप मच गया। उधर, बारात आने में देरी होती देख कन्यापक्ष के लोग फोन करने लगे। इससे परेशान वरपक्ष के लोगों ने दीपक के चचेरे छोटे भाई सुरेंद्र को दूल्हा बनाया और बारात लेकर पहुंच गए। गिनती के बाराती देख कन्यापक्ष के लोग सन्न रह गए। इसी बीच जब किसी की नजर दूल्हे पर पड़ी तो किसी और युवक के सिर पर दूल्हे का सेहरा देख कन्या पक्ष के होश उड़ गए। मायकेवाले भड़के उठे। दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। युवती के पिता ने शादी से इंकार करते हुए घटना की सूचना इलाकाई पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा बने चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार, भुल्लू, चौबे और महेंद्र आदि बारातियों को हिरासत में ले लिया। युवती के पिता से तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed