फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   habitual criminals did the loot

पेशेवर अपराधियों ने दिया था लूूट की वारदात को अंजाम

Mon, 10 Jun 2019 12:37 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 10 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
habitual criminals did the loot
करारी पुलिस के हत्थे चढ़े लूट के आरोपी - फोटो : kaushambi
करारी इलाके के चर्चित कारोबारी लूटकांड को पेशेवर अपराधियों ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। दो की तलाश की जा रही है। ‘अमर उजाला’ ने रविवार के अंक में ही यह बात स्पष्ट कर दी थी।
विज्ञापन


     सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मौलवीगंज मोहल्ला निवासी सुशील केसरवानी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद किराने के थोक व्यवसाई हैं। 20 मई को वह तकादा करने पश्चिमशरीरा गए थे। लौटते वक्त करारी इलाके में लक्ष्मणपुर गांव के समीप पीछे से आए पल्सर सवार चार बदमाशों को ओवरटेक करते हुए कनपटी पर तमंचा सटाकर उनसे 2.10 लाख रुपया लूट लिया था। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। मतगणना की व्यस्तता के कारण पुलिस को इस वारदात का खुलासा करने में देरी हुई। शनिवार सुबह पुलिस ने सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कनैली निवासी गुलशन पुत्र स्व. इंद्रपाल त्रिपाठी व पिपरी इलाके के मकदूूमपुर निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र नवल किशोर को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उन्होंने ही कोटिया निवासी संदीप पाल तथा शेरगांव निवासी पंकज दुबे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


संदीप व पंकज की पुलिस तलाश कर रही है। रविवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गुलशन के पास से 12 हजार तो महेन्द्र के पास से लूट का आठ हजार रुपया बरामद किया गया है। लूट की घटना में प्रयुक्त एक पल्सर बाइक भी मिल गई है। पकड़े गए आरोपियों को मीडिया के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। करारी एसओ राजेश सिंह के मुताबिक घटना में शामिल सभी अपराधी पेशेवर लुटेरे हैं। इन्होंने इससे पहले भी कौशाम्बी के साथ प्रयागराज, प्रतापगढ़ और चित्रकूट में करीब दो दर्जन घटनाओं को अंजाम दिया है। ‘अमर उजाला’ ने रविवार के अंक में ही यह बात साफ कर दी थी कि लूट की इस घटना को पेशेवर अपराधियों ने ही अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed