{"_id":"1f325ec96a8fb9f3b51d6d5fed65786f","slug":"gutka-merchant-house-theft-six-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटखा व्यापारी के घर छह लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुटखा व्यापारी के घर छह लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 15 Feb 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
भरवारी (कौशाम्बी)। बेटी की शादी की तैयारी में जुटे भरवारी के गुटखा व्यापारी के घर शनिवार की रात चोरी हो गई। पेड़ पर चढ़कर घर में कूदे चोरों ने सो रहे परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर 1.50 लाख रुपये नकद और शादी के लिए खरीदे गए गहने आदि सारा सामान उठा ले गए। भुक्तभोगी के मुताबिक घर से करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी गया है। बेटी की शादी का सारा सामान चोरी होने से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ फील्ड यूनिट और डाग स्कवायड की टीम भी घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। तफ्तीश में जुटी पुलिस को स्थानीय उचक्कों पर शक है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी के गौरा रोड निवासी रमेशचंद्र साहू गुटखा व्यापारी हैं। उसकी बेटी की शादी 27 फरवरी को है। घर में शादी की तैयारी चल रही है। गहने, कपड़े आदि अन्य सामान खरीद लिया गया है। रमेश ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे खा-पीकर परिवार के सभी लोग सो गए। आधी रात के बाद घर के बगल स्थित कटहल के पेड़ के सहारे चोर मकान की छत के रास्ते घर में आ गए।
भुक्तभोगी को शक है कि चोरों ने सो रहे परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। फिर कमरे, संदूक और आलमारी का ताला तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखा 1.50 लाख रुपये, अंगूठी, माथ बिंदी, हार, नथिया आदि करीब 60 ग्राम सोने के गहने और डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवरात, कपड़े, बर्तन आदि सामान पार कर दिया। सुबह पूरा परिवार देर से उठा। सोकर उठने पर कमरे, आलमारी आदि का ताला टूटा और पैसा, गहना आदि सारा सामान गायब देख कोहराम मच गया। चीख-पुकार पर आसपास के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन
सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ ही फील्ड यूनिट, डाग स्कवायड की टीम भी पहुंची। घरवालों से पूछताछ के साथ ही पुलिस टीम घंटेभर तक चोरों का सुराग लगाने में जुटी रही। एसओ ने बताया कि चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को स्थानीय उचक्कों पर ही शक है।
गुटखा व्यापारी के घर लाखों का माल समेटने वाले चोरों ने कस्बे के ही हीरालाल, संदीप कुमार, प्रहलाद कनौजिया और राजन के यहां भी चोरी की। इन लोगों के मकान के बाहरी कमरे का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप, मोबाइल, नगदी आदि हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। इन भुक्तभोगियों ने भी चोरी होने की तहरीर पुलिस को दे दी है। बता दें कि भरवारी कस्बे में दो-दो पुलिस चौकी है। इसके बाद भी आए दिन कस्बे में चोरी की घटनाएं हो रही है। अभी 15 दिन पहले ही इसी तरह से एक ही रात में चोरों ने कस्बे के सात घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।