{"_id":"57f29e274f1c1b893226fae4","slug":"guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में विवाहिता से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस में विवाहिता से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
चरवा इलाके की एक विवाहिता से पूरामुफ्ती के एक गेस्ट हाउस में बहाने से बुलाकर दरिंदों ने दुराचार किया। रविवार को पीड़िता की तहरीर पर पूरामुफ्ती पुलिस ने दो आरोपी युवकों के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चरवा इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शनिवार को मनौरी बाजार गई थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव के दो युवक उसे बहाने से मनौरी के एक गेस्ट हाउस में बुला ले गए। विवाहिता कुछ समझ पाती, इसके पहले युवकों ने उसे दबोच लिया और कमरे में कैद कर उसके साथ दुराचार किया। विवाहिता ने विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी भी दी। युवकों के चंगुल से छूटी विवाहिता देर रात घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई।
दूसरे दिन पूरामुफ्ती थाने पहुंची, पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को दुराचार के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पूरामुफ्ती एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।