{"_id":"585192e74f1c1bc37b64a543","slug":"gram-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा की भूमि बेच रहा माफिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम सभा की भूमि बेच रहा माफिया
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू तहसील के मर्दानपुर बर्जी गांव का एक माफिया ग्राम सभा की बेशकीमती भूमि को बेच रहा है। बंजर भूमि के लिए उसने बाकायदा दाम भी तय कर दिया है। बाहरी लोगों से 15-20 हजार रुपया लेकर कब्जा दिलाया जा रहा है। कब्जा होने के बाद उनसे 50-50 हजार रुपये अतिरिक्त लिए जाएंगे। सड़क किनारे की भूमि होने के कारण लोग हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।
मर्दानपुर बर्जी गांव के नवाब हसन, सहबान निवासी जफरपुर निवासी ने सिराथू एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के एक भू-माफिया ने बंजर भूमि की बोली लगाकर बिक्री शुरू कर दी है। ग्राम सभा की भूमि लगभग आधा दर्जन लोगों को बेच दी गई है। इस बेशकीमती भूमि पर 15 से 20 हजार रुपया एडवांस में लेकर माफिया कब्जा करवा रहा है।
जिन लोगों को कब्जा कराया गया, वह सभी बाहरी हैं। दूसरे गांव के रहने वाले हैं। टीन आदि डालकर लोगों ने अपना कब्जा जमा लिया है। गांव के लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। नवाब हसन, सहबान का आरोप है कि एडवांस लेने के बाद कब्जाधारकों से 50-50 हजार रुपया लिया जाएगा। यह रकम कई लोगों से ले ली भी गई है। कहा कि इस खेल में गांव के एक जिम्मेदार की अहम भूमिका है। डीएम अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि यदि ग्राम सभा की भूमि बेची गई तो वह इसकी जांच करवाएंगे। साथ ही बंजर भूमि से कब्जा हटवाएंगे।