फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gram panchayat

मुंगरी कड़ा के प्रधान ने पंचायत मित्र को पीटा

Sun, 14 Aug 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 14 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
gram panchayat
crime
पइंसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुंगरी कड़ा प्रधान द्वारा पंचायत मित्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने पंचायत मित्र के घर पर धावा बोलकर बीच-बचाव करने के  लिए आए परिजनों को भी नहीं छोड़ा। पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत पइंसा पुलिस से की है।
विज्ञापन


विकास खंड सिराथू के ग्राम पंचायत मुगरी कड़ा में भैरों तालाब की खोदाई मनरेगा से कराई गई है। इस कार्य में लगाए गए मजदूरों को काम का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। ताजे घटनाक्रम में बताते हैं कि शनिवार शाम ग्राम प्रधान अशर्फी लाल अपने पुत्र सूर्य भान एवं भाई ओम प्रकाश के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर पंचायत मित्र बसंत लाल के घर जा धमके। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रधान ने मनरेगा में लगाए गए श्रमिकों का भुगतान नहीं होने के बाबत पूछताछ शुरू की। इस दौरान दोनों ओर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंचायत मित्र की धुनाई शुरू कर दी। बसंत को पिटता देख परिजन बीच-बचाव करने के लिए दौड़े।
विज्ञापन


आरोप है कि बीच-बचाव करने के दौरान घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट करने के साथ अभद्रता की गई। पंचायत मित्र का आरोप है कि प्रधान, उनके पुत्र और भाई ने पंचायत मित्र की मां एवं भाभी के साथ भी मारपीट करने के साथ अभद्रता की। मारपीट करने के बाद प्रधान पंचायत मित्र को धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित पक्ष ने इस घटना की शिकायत पइंसा पुलिस से की है। एसओ अनिल सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना दी गई है। वह बाहर हैं। लौटने के बाद देखते हैं कि मामला क्या है। प्रधान का कहना है कि पंचायत मित्र ने जानबूझ कर मजदूरों का भुगतान रोकवा रखा है। मजदूरी नहीं मिलने से मजदूर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed