{"_id":"57eab6c44f1c1b906c576187","slug":"give-money-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा मांगने पर खूनी संघर्ष, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदा मांगने पर खूनी संघर्ष, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी के कादिलपुर में सोमवार की रात चंदा मांगने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने तोड़फोड़ शुरू कर दी तो गांव के लोगों ने भी घेर कर पथराव कर दिया। इससे कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। पिपरी थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों से मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
मुरादपुर निवासी अमर सिंह कादिलपुर बाजार में परिवार समेत रहता है। यहीं उसने घर में ही परचून की दुकान खोल रखी है। सोमवार की शाम को कादिलपुर का रणविजय सिह नवरात्रि पर्व के लिए चंदा मांगने के लिए अमर सिंह की दुकान पर गया। अमर सिंह ने चंदा देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद रात में रणविजय ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद रणविजय ने अमर सिंह की दुकान में धावा बोल दिया।
अमर सिंह से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही रणविजय के साथ आए लोगों ने पथराव कर दिया। इससे दुकानदार की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुकानदार के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने भी घेरकर पथराव शुरू कर दिया। इससे रणविजय के साथ आए लोगों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पिपरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर लोग अपनी-अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने बाइकों को जब्त कर लिया है। अमर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रणविजय समेत उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि रणविजय की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।