फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl video clip

फौजी की बेटी की बनाई वीडियो क्लिप

Thu, 08 Jun 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 08 Jun 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
girl video clip
कौशाम्बी
सैनी इलाके के एक फौजी की बेटी को ब्लैकमेल करने के लिए शोहदों ने उसकी वीडियो क्लिप बना ली। मंगलवार शाम बाथरूम में नहाते समय क्लिप तैयार की गई। किशोरी ने इसकी जानकारी पिता को दी तो उन्होंने हंगामा किया। पड़ोसी से उसके बेटे की शिकायत करने के बाद सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। दोपहर बाद पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर सैनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का फौजी इन दिनों घर आया है। मंगलवार शाम उसकी 14 वर्षीय बेटी घर के बाहर बने बाथरूम में नहा रही थी।  बाथरूम में अभी लिंटर नहीं पड़ा है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने अपने साथियों की मदद से नहाते समय मोबाइल फोन से उसकी वीडियो बना ली।  फोटो खींचते समय जब फ्लैश चमका तो किशोरी को जानकारी हुई।
विज्ञापन


वह आनन-फानन बाथरूम से निकली और इसका विरोध किया तो पड़ोसी युवक ने  वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी के शोर मचाने पर शोहदे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। किशोरी ने पिता को जानकारी दी तो वह आगबबूला हो गए। फौजी ने पड़ोसी युवक के घर जाकर हंगामा किया। बुधवार को फौजी बेटे को लेकर सैनी कोतवाली पहुंचा और मामले की नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी पुलिस के कार्रवाई न करने पर फौजी व उसकी बेटी ने एसपी से शिकायत की। एसपी वीके मिश्र ने सैनी कोतवाल को जांच कर तत्काल आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सैनी इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फौजी व आरोपी पक्ष के बीच शौचालय निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। हकीकत क्या है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed