फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ganga rever

गंगा नदी में समाया युवक, तलाश जारी

Wed, 18 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 18 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ganga rever
crime
कोखराज के पल्हाना घाट के सामने गंगा नदी में मंगलवार की सुबह एक युवक डूब गया। युवक गंगा नदी में मछली पकड़ने गया था। घाट किनारे मौजूद रहे लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे बचा नहीं सके। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को नदी में खोजने का प्रयास किया। देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


     कोखराज थाना क्षेत्र के नौगीरा गांव का रहने वाला विजय कुमार (22) मंगलवार की सुबह पल्हाना गंगा घाट पर मछली पकड़ने के गया था। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के दौरान युवक  नदी के गहरे पानी में जाने के बाद डूब गया। युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोग बचाने का प्रयास किया पर, सफलता नहीं मिली। आनन-फानन में लोगों ने हादसे की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। सूचना पर गंगा घाट पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को नदी में खोजने का प्रयास किया। देर शाम तक युवक का कहीं पता नहीं चल सका। कोखराज कोतवाल दिनेश सिंह यादव ने बताया कि मछली पकड़ने के दौरान युवक नदी में डूबा है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की खोज कराई जा रही है। उधर युवक के नदी में डूबने से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed