{"_id":"5be72218bdec2269317c9aac","slug":"fraud-of-ritaired-sub-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा के खाते से इंजीनियर ने उड़ाए बीस लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड दरोगा के खाते से इंजीनियर ने उड़ाए बीस लाख
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के रिटायर्ड दरोगा के खाते से बेहद शातिराना अंदाज में बीस लाख पार करने वाले साइबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीटेक की डिग्री लेने के बाद शातिर मोबाइल और इंटरनेट के जरिए खेल करता था।
प्रयागराज निवासी रिटायर्ड दरोगा बृजलाल को घर बनवाना था। उनके एक रिश्तेदार ने एक व्यक्ति को मकान बनवाने का ठेका दिया। जिस व्यक्ति ने ठेका लिया वह बीएससी-बीटेक था। घर आने-जाने के दौरान एक दिन वह दरोगा का मोबाइल पा गया। मोबाइल से उसने एक खास एप डाउन लोड कर लिया। इसके बाद वह दरोगा के मोबाइल में स्क्रीन गार्ड लगवाने के बहाने मोबाइल ले गया और ओटीपी नंबर हासिल कर अपने फोन पर डाउन लोड किए एप को एक्टीवेट कर लिया। इस एप की खासियत थी कि खाते से पैसा निकलता जाने के बावजूद खाताधारक के मोबाइल पर पैसा कटने का मैसेज नहीं आता है।
इसका फायदा उठाते हुए शातिर ने 20 लाख रुपये कई किश्त में पार कर दिया। कुछ दिन पहले दरोगा बैंक गए तो उन्हें पैसा कटने की जानकारी हुई। मामले में पश्चिम शरीरा कोतवाली पुलिस और एसओजी ने शातिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।