फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   forgery of two lacs

टूरिस्ट वीजा थमाकर ठग लिए दो लाख रुपये

Wed, 26 Dec 2018 12:44 AM IST
kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता गांव में रहने वाले एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर शातिर ने दो लाख रुपये ठग लिए। उसे टूरिस्ट वीजा भी थमा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नौबस्ता निवासी चंद्र प्रकाश ने बताया कि पढ़ाई के बाद उसे कहीं नौकरी नहीं मिली। ऐसे में आर्थिक संकट सामने खड़ा हो गया। इसी बीच करीब ढाई महीने पहले सरायअकिल इलाके के पुरखास में रहने वाले नवाब शेख उर्फ सानू पुत्र मुन्ने से मुलाकात हो गई। पीड़ित के मुताबिक शातिर नवाब ने सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर उससे दो लाख रुपया ले लिया।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद टूरिस्ट बीजा थमा दिया। अरब पहुंचने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। किसी तरह वह भारत लौट आया। इसके बाद शातिर रुपया लौटाने की बात कहने लगा। बताया कि अब रकम मांगने पर जालसाज जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर दी। जांच के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed