फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Flown half lakh fraud

जालसाजी कर ढाई लाख रुपये उड़ाए

Fri, 20 Feb 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 20 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Flown half lakh fraud
नेवादा। जालसाजी करते उचक्कों ने सरायअकिल के बुद्धपुरी मोहल्ले की रहने वाली गीता देवी के खाते से ढाई लाख रुपये पार कर दिया है। यह रकम महिला के खाते में पति की मौत पर किसान दुर्घटना बीमा के रूप में आई थी। पीड़िता ने पड़ोसी समेत दो लोगों के खिलाफ खाते से पैसे निकाल लेने की तहरीर सरायअकिल थाने में दी है। साथ ही उसने बीओबी सरायअकिल के कर्मी की भूमिका पर भी शक जाहिर किया है। एसओ ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली के बुद्धपुरी मोहल्ले की रहने वाली गीता देवी ने बताया कि अगस्त 2013 को उसके पति छोटेलाल की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। पति की मौत पर उसके खाते में शासन की ओर से किसान दुर्घटना बीमा के रूप में पांच लाख रुपये भेजा गया था। बताया कि दो दिन पहले उसे पैसों की जरूरत हुई, तो वह बैंक गई थी। तभी उसे जानकारी हुई कि 28 नवंबर 2014 को उसके खाते से 2.50 लाख रुपये निकाल लिया गए हैं।
विज्ञापन


इस जानकारी पर उसके होश उड़ गए। उसने बैंक कर्मचारियों के साथ ही मामले की जानकारी प्रबंधक को भी दी। पर, उसकी सुनवाई नहीं की गई। महिला ने बृहस्पतिवार को मामले की तहरीर सरायअकिल थाने में दी है। इसमें उसने मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक और सरैंया गांव के एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया है। साथ ही पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बीओबी सरायअकिल के एक कर्मचारी की भूमिका पर भी संदेह जताया है। मामले में एसओ सरायअकिल विपिन त्रिवेदी ने बताया कि शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed