फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fire agriculture

आग का कहर, 25 बीघा फसल राख

Tue, 11 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 11 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
fire agriculture
कौशाम्बी
जिले की तीनों तहसीलों में सोमवार को आग ने खूब तांडव किया। आग लगने से सोमवार को 25 बीघा से ज्यादा की फसल जलकर राख हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान मंझनपुर में हुआ। यहां लगभग 18 बीघा फसल जली। खेत की उठती लपटों को देखकर किसान दहाड़े मारकर रोता रहा, लेकिन कुछ कर न सका। दमकल आग बुझाने के बाद ही पहुंचा। अग्निकांड की जानकारी होने पर तहसील कर्मी इधर-उधर भागते रहे। अधिकतर घटनाएं बिजली के तार टूटकर गिरने से हुईं। इससे किसान आक्रोशित हैं। लगातार हो रही घटनाओं से किसान सहमे हैं। अब वह जल्द से जल्द खेत व खलिहान से फसल समेटकर अनाज घर लाने की कवायद में जुट गए हैं। रात भर लोग खेतों में जमा रहते हैं। उनका पूरा प्रयास यही है कि किसी भी तरह सुरक्षित फसल की उपज वह हासिल कर उसे घर तक पहुंचाएं
विज्ञापन


मंझनपुर तहसील के जुगराजपुर गांव में सोमवार की सुबह नौ बजे हाई वोल्टेज करंट की तार रामबाबू के खेत में गिर गया। तार गिरने के बाद बिजली ट्रिप न होने पर चिंगारी उठी और गेहूं की फसल जलने लगी। देखते ही देखते डेढ़ बीघा की फसल जलकर राख हो गई। इसी तरह मंझनपुर तहसील के चमंधा निवासी रामलाल की दो बीघा फसल जल गई। इसके अलावा अढ़ौली, गनेशपुर, बक्सीपार में भी आग लगी। आग से मंझनपुर तहसील क्षेत्र में लगभग 18 बीघा फसल सोमवार को जली।  
विज्ञापन


 चायल तहसील के खरसेन का पूरा गांव के रामचंद्र सिंह पुत्र रामऔतार के खेत में सुबह सात बजे बिजली के तार टूटकर गिरने से आग लग गई। फसल धू-धू कर जलने लगी तो खेतों में काम कर रहे लोग बाल्टी-डिब्बा लेकर रामचंद्र के खेत की ओर भागे। किसी तरह आग बुझाई गई। नलकूप से पानी भरकर लोगों ने आग पर काबू पाया। इसके अलावा शेरपुर में भी आग लगने से तीन बीघा की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराथू तहसील के खोजवापुर मजरा पथरावां गांव के किसान छत्रपाल पुत्र तिलकधारी के गेहूं के खेत में 11 हजार वोल्ट की तार दोपहर में टूटकर गिरा। इससे 15 विस्वा गेहूं की फसल राख हो गई। आग बुझने के बाद यहां दमकल कर्मी पहुंचे। बसावनपुर (बम्हरौली)  के किसान मो. मिस्कीन के खेत में बिजली तार टूटने से आग लग गई। दोपहर में खेत जलता चरवाहों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। पानी के अभाव में भयावह रूप ले चुकी आग ने पड़ोसी भैयालाल व लल्लू के खेत को भी अपनी आगोश में ले लिया। देखते-देखते तीनों किसानों की एक-एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। घंटों मशक्कत कर ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। केन निवासी शेखर पुत्र धुन्नी सिंह के खेत बगल स्थित खर पतवार में संदिग्ध हालत में आग सुलग रही थी। दोपहर में तल्ख धूप हुई तो आग ने भयावह रूप ले लिया। खर पतवार के सहारे आग बगल स्थित शेखर के अरहर के खेत को अपनी जद में ले लिया। आग से पांच विस्वा अरहर की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा गनेशपुर व केशवापुर में भी आग लगने से तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed