फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fir lodged on 6 persons

पट्टाधाक समेत छह पर अवैध बालू खनन का केस, हड़कंप

Sun, 30 Dec 2018 12:40 AM IST
kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सरायअकिल के दिया-भखंदा बालू घाट पर दो दिन पहले खान निरीक्षक राज रंजन पर हुए कातिलाना हमले के बाद अवैध खनन को लेकर प्रशासन संजीदा हो गया है। एसडीएम सदर के निर्देश और राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पट्टाधारक समेत छह नामजद व कई अन्य अज्ञात के खिलाफ अवैध बालू खनन का केस दर्ज किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


     दिया स्थित 11/3,4 बालू घाट का पट्टा ई-टेंडरिंग के जरिए श्रीमनी गुप्ता को दिया गया था। इस घाट पर पट्टेधारक ने बारिश से पहले दो माह तक बालू खनन किया। बारिश बाद खंड में पट्टाधारक ने खनन शुरू कराया तो बालू दस दिन में खत्म हो गई। इसके बाद नाविकों के सहारे चित्रकूट क्षेत्र में अवैध खनन कराकर बालू मंगवाई जाने लगी। मामले में खान निरीक्षक चित्रकूट की टीम ने कई बार नाविकों को खदेड़ा भी था। प्रशासन का दबाव बढ़ता देख पट्टेधारक ने वैधानिक तरीके से घाट सरेंडर करने के लिए प्रार्थना पत्र डीएम को सौंप दिया। इसके बाद घाट भी खंड पर नाव के सहारे चित्रकूट क्षेत्र में अवैध खनन की बालू लाई जाती रही। गुरुवार को डीएम के निर्देश पर घाट पहुंचे खान निरीक्षक राज रंजन पर स्थानीय नाविकों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मामले में स्थानीय नाविकों व ग्रामीणों के खिलाफ 16 नामजद व कई अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई। मामले में अवैध खनन की बालू खरीदकर डंप के रवन्ने से परिवहन करने वाले साफ बच निकले। शुक्रवार की सुबह एसडीएम मंझनपुर सतीश चंद्र की राजस्व टीम घाट पर पहुंची और कारोबार में लिप्त लोगों का नाम खंगाला। पट्टेधारक श्रीमनी गुप्ता समेत भकंदा निवासी ननिया पुत्र ओम प्रकाश, भुल्लन निषाद पुत्र फुरती, शैलेंद्र पुत्र लक्ष्मण, मूलचंद्र पुत्र बुधराज, रामबालक पुत्र रामदास तथा एक अन्य अज्ञात का नाम प्रकाश में आया। राजस्व निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद की तहरीर पर शनिवार को सरायअकिल पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। इसकी भनक अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों को हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed