फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fir lodged in rape

दुराचार के दो मामलों में एफआईआर दर्ज

Sun, 23 Dec 2018 12:39 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 23 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। घर में घुसकर किशोरियों के साथ दुराचार किए जाने के दो मामलों में शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। घटना सरायअकिल और सैनी इलाके में हुई थीं।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि गुरुवार शाम उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। तभी पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस गया। कनपटी पर तमंचा सटाकर उसने बेटी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर तमंचे की बट से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी तरह सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 21 जून 2018 को पड़ोसी युवक ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया था। घटना की शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की गई थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। ऐसे में महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शुक्रवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed