{"_id":"4089cca646ea3db300d3c2e6071c4b68","slug":"faced-down-loading-expensive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाउन लोडिंग करना दुकानदारोें को पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाउन लोडिंग करना दुकानदारोें को पड़ा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर
विज्ञापन
(ब्यूरो)। मनोरंजन कर जमा किए बगैर मोबाइल शाप में आडियो-वीडियो की डाउन
लोडिंग आठ दुकानदारों को मंहगी पड़ी है। जांच करने के बाद मनोरंजन कर
अधिकारी ने समदा, ओसा और मंझनपुर के आठ दुकानदारों के खिलाफ नगर कोतवाली
में एफआईआर दर्ज करा दी है। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में
हडकंप मचा हुआ है।
जिले की प्रमुख बाजारों और कस्बे में मोबाइल डाउन लोडिंग का काम बिना पंजीकरण और कर अदायगी के धड़ल्ले से जारी है। शुक्रवार को मनोरंजन कर अधिकारी सुनील कुमार ने समदा, ओसा और मंझनपुर में छापामारी करते हुए स्टार स्टूडियो, रिमिक्स सेंटर, गोपाल मोबाइल शाप, एसके मिक्सिंग समदा, आरके मोबाइल शाप, श्याम बिहारी मोबाइल शाप सिराथू रोड़ मंझनपुर, परीक्षित मोबाइल शाप और प्रेम मिक्सिंग सेंटर समदा रोड मंझनपुर को मोबाइल में गाने और वीडियो डाउन लोड करते हुए धर दबोचा।
मनोरंजन कर अधिकारी ने बताया कि ये सभी दुकानदार बगैर मनोरंजन कर जमा किए दुकान का संचालन कर रहे थे। कई बार संचालकों को नोटिस भी भेजी गई थी। फिर भी मनारंजन कर का भुगतान नहीं किया गया। मनोरंजन कर अधिकारी ने सभी आठ दुकानदारों के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मनोरंजन कर विभाग की इस कार्रवाई से जिले के अन्य बाजारों के दुकानदारों में भी हड़कंप मचा हुआ है।