फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   election duty accident

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कर्मियों की भिड़ी बस

Fri, 10 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 10 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
election duty accident
crime
सातवें चरण का चुनाव संपन्न कराने के बाद सिपाही ओर होमगार्ड जवानों को लेकर बस कानपुर लौट रही थी। गुरुवार की सुबह चालक ने कमासिन के पास बस रोक दी। सिपाही व होमगार्ड नीचे उतरकर खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया। हादसे में आधा दर्जन होमगार्ड व सिपाही घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


   सातवें चरण का चुनाव के लिए कानपुर व आगरा के होमगार्ड पुलिस कर्मी वाराणसी भेजे गए थे। चुनाव ड्यूटी खत्म होने पर सभी एक रोडवेज बस में बैठकर वापस कानपुर जा रहे थे। गुरुवार की सुबह कमासिन चौराहा के समीप बस चालक ने एक चाय-पान की दुकान के सामने बस रोकी। बस में बैठे होमगार्ड व पुलिस कर्मी चाय पीने के लिए नीचे उतरे और रोडवेज के आगे खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से आई एक रोडवेज ने खड़ी बस में टक्कर मार दिया। हादसे में होमगार्ड रामअधार निवासी रमपुरा झांसी, दशरथ लाल निवासी गरौड़ा झांसी, सिपाही जितेन्द्र सिंह व नीतू सिंह निवासी आगरा समेत  छह लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


बस चालक वीरन कुमार निवासी इटावा को चोटें आई हैं। हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। गंभीर रूप से घायल रामआधार, दशरथ लाल, जितेंद्र सिंह व नीतू को जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर इनको कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी होने पर एएसपी आशुतोष मिश्र, मंझनपुर कोतवाल मो. हासिम के साथ पहुंचे। सदर कोतवाली पुलिस ने वाहन का इंतजाम कर घायलों को कानपुर भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed