{"_id":"572a46ec4f1c1b4e345cd0c0","slug":"eat-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेशी युवक बना जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परदेशी युवक बना जहरखुरानी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 05 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदेश से कमा कर घर लौट रहे पइंसा गांव के युवक को जहर खुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। बस चालक जहर खुरानी के शिकार युवक को बेहोशी की हालत में अजुहा बाजार के पास उतार कर फरार हो गया। सड़क किनारे युवक को बेहोश पड़ा देख लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात होश में आने के बाद वह घर चला गया।
मोहब्बतपुर पइंसा निवासी मोहम्मद जाकिर परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में प्राईवेट नौकरी करता है। सोमवार को मुंबई से वह घर के लिए निकला था।
इलाहाबाद आने के बाद वह कानपुर के लिए जाने वाली रोडवेज बस से घर के लिए रवाना हुआ। बस में मिले युवकों ने दोस्ती करने के बाद उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद कपड़े से भरा सूटकेश, 10 हजार रुपये नगदी और दो मोबाइल पार कर दिया। देर रात युवक को बेहोशी की हालत में बस चालक अजुहा बाजार के समीप उतार कर भाग निकला। बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा देख लोगाें ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसके होश में आने पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर भाग कर अस्पताल पहुंचे परिजन युवक को देर शाम लेकर घर चले गए।