फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dowry made ??denied abortion

दहेज न मिलने पर करा दिया गर्भपात

Thu, 11 Dec 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Thu, 11 Dec 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dowry made ??denied abortion
मंझनपुर। दहेज के लिए हैवान बने ससुरालियों ने गोद भरने से पहले ही विवाहिता की कोख उजाड़ दी। जबरन उसका गर्भपात करा दिया गया। मंगलवार की रात विवाहिता ने चुपके से फोन करके ससुरालियों की करतूत मायके वालों को बताई। बुधवार को उसका भाई उसे विदा कराने के लिए आया। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसे धमकी देते हुए असलहा लेकर दौड़ा लिया। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
विज्ञापन


इलाहाबाद जिले के प्रतापपुर गांव की रहने वाली गुड़िया देवी ने बताया कि उसकी शादी सालभर पहले कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के भैरवां गांव निवासी जगन्नाथ से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालवाले एक लाख रुपये और सोने की जंजीर मायके से लाने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं होने पर आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता है। आरोप है कि मारपीट से जब ससुरालवालों को मन नहीं भरा, तो मंगलवार को उसका गर्भपात करा दिया। इंकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। साथ ही धमकाया गया है कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी, उसे मां नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति और परिवार के अन्य लोगों की धमकी और उनकी करतूतों से सहमी विवाहिता ने मंगलवार की रात चुपचाप फोन से सारी घटना मायकेवालों को बताई। बुधवार को विवाहिता का भाई उमेश उसे विदा कराने आया। आरोप है कि इस दौरान ससुरालवालों से उसका झगड़ा भी हुआ।


कहासुनी के दौरान ससुराल के लोगों ने असलहा लेकर उसे भी मारने के लिए दौड़ा लिया। शोर होने पर जुटे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप करके मामला शांत कराया। उसके बाद विवाहिता भाई के साथ सीधे मंझनपुर आई। उसने घटना की तहरीर पुलिस अधीक्षक को दी है। एसपी ने कौशाम्बी कोतवाली प्रभारी को जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed