फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dowery reasion break marrege

दहेज की बेदी पर चढ़ रही बेटियां

Thu, 26 May 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 26 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
दोआबा की बेटियों पर दहेज का दंश कहर ढा रहा है। बेटियां दहेज की बेदी पर चढ़ रही हैं। जंजीर-नकदी के साथ मनपसंद बाइक नहीं मिलने पर उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया जाता है या फिर जलाकर जिंदा मार दिया जाता है। रोजाना थाने और चौकियों के साथ पुलिस अफसरों के पास दहेज उत्पीड़न के मामले आ रहे हैं। समाज में दहेज अभिशाप बनता जा रहा है। आखिर कब तक बेटियां ससुराल वालों का जुल्म सहेंगी। अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्म तक एक दूसरे का साथ निभाने का वचन मंडप तक ही सिमट रहा है। युवाओं का शौक और परिजनों की लालच बेटियों पर जुल्म की मिशाल बनती जा रही है। जिसकी बानगी हर दिन किसी न किसी थाने या फिर अफसर के जनता दरबार में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


केस नं0-1
 सरायअकिल थाना क्षेत्र के हजारी का पुरवा गांव में ब्याही युवती को ससुराल वालों ने सोने की जंजीर नहीं लाने पर पीटकर घर से निकाल दिया। अमवां गांव की रहने वाली गुड़िया की शादी एक साल पहले हजारी का पुरवा गांव में राहुल से हुई थी। अभी उसके हाथ की मेंहदी का रंग छूटा भी नहीं था कि ससुराल वाले मायके से एक लाख रुपया और सोने की जंजीर लाने की जिद करने लगे। पखवारे भर पहले जब मांग पूरी नहीं हुई तो युवती को बेरहमी से पीटते हुए घर से निकाल दिया। मायके पहुंची युवती ने घर वालों को आपबीती बताई। शनिवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने दगाबाज पति के साथ चार अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केस नं0- 2
 एक लाख रुपया मायके से लाओगी तभी दुल्हन बनाकर रखूंगा। सरायअकिल के पुरखास गांव में ब्याही युवती को कुछ इसी अंदाज में ससुराल वालों ने धमकी देते हुए घर से भगा दिया। इलाहाबाद नैनी की रहने वाली इमराना का निकाह एक साल पहले सरायअकिल के पुरखास गांव में मोहम्मद अकिल से हुआ था। युवती ने बताया कि ससुराल जाने के पखवारे भर बाद ही ससुराल के लोग मायके से एक लाख रुपया लाने के लिए यातनाएं देने लगे। दहेज नहीं मिलने पर सप्ताह भर पहले दगाबाज शौहर के साथ ससुराल के अन्य लोग उसे पीटकर घर से निकाल दिया। कहा जब दहेज लेकर आओगी तभी घर में पनाह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नं0- 3
पुरामुफ्ती के मादपुर गांव में ब्याही पूनम देवी को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साल भर पहले युवती की शादी बब्लू के साथ हुई थी। शादी के बाद से की ससुराल के लोग बाइक और एक लाख रुपये मांग कर रहे थे। 18 मई को मांग नहीं पूरी होने पर युवती को जलाकर मारने का प्रयास किया गया था। आग से झुलसी विवाहिता की सोमवार की रात मौत हो गई। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


परिवार में एकाकी पन की भावना बढ़ती जा रही है। आपसी सामंजस्य का अभाव व मुखिया को दर किनार करना बिखराव का सबसे बड़ा कारण है। परिवार में हो रहे इस विघटन को रोकने के लिए मुखिया वाद को बढ़ावा देना चाहिए।

अनुपमा सिंह, योग विशेषज्ञ


घर परिवार में इस तरह की समस्या आने पर परिवार के सारे सदस्य एक साथ बैठ कर समस्या को सुने। सही-गलत का फैसला कर समझौतावादी तरीका अपनाएं। ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि सास-बहु या पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण कुछ और होता है लेकिन शिकायत दहेज को बुनियाद बनाकर दर्ज कराई जाती है। इस तरह की समस्याओं को पारिवारिक काउंसलिंग के जरिए निपटाया जा सकता है।
सीमा सिंह, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed