फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dowery murder

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

Tue, 25 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 25 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
dowery murder
crime
करारी के रामपुर गांव में ब्याही युवती की मौत के बाद मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। थाने की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने मंगलवार को एसपी से मिलकर कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


  कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव की रहने वाली संतोषी देवी पुत्री बद्री प्रसाद की शादी वर्ष 2009 में करारी के रामपुर गांव निवासी बड़कू से हुई थी। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल वाले दहेज की खातिर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। एक बार पीटकर घर से भी निकाल दिया था। बिरादरी की पंचायत के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। आरोप है कि मायके से 50 हजार रुपया नहीं लाने पर तीन अक्तूबर को पीटकर विवाहिता को मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन


बेटी की मौत की खबर पर पिता गांव पहुंचा। ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद भुक्तभोगी पिता ने मामले की शिकायत करारी पुलिस से की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को पीड़ित पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के बाद पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने पीड़ित को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed