फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dowery case kaushambi

दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 10 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
dowery case kaushambi
crime
सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोपा गांव की रहने वाली खुशनूर बानो का निकाह दो साल पहले महेवाघाट के शिवरा गांव में साबिर अली से हुआ था। विवाहिता ने बताया कि निकाह के कुछ दिन बीतने के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से बाइक और एक लाख रुपये लाने की जिद कर यातनाएं देने लगे। परिजनों को बताने के बाद भी विवाहिता ससुराल वालों का जुल्म सहती रही। दहेज लोभी ससुरालियों ने हद तो तब पार कर दिया जब पखवारे भर पहले गहने छीनकर विवाहिता को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


ससुराल वालों के जुल्म के बाद मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई तो वह सन्न रह गए। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर, कोई बात नहीं बन सकी। मंगलवार को पिता के साथ सरायअकिल पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस से पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed