{"_id":"56f819244f1c1bb54bf14fad","slug":"dovery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव लेने को भिडे़ मायके-ससुराल के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का शव लेने को भिडे़ मायके-ससुराल के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्धदशा में हुई गिरिसा गांव की विवाहिता की मौत के मामले में शव के लिए रविवार को मायके और ससुराल के लोग भिड़ गए। पुलिस ने बीच बचाव करके दोनों पक्षों को शांत कराया। आखिर में अंतिम संस्कार के लिए मायकेवालों को पुलिस ने शव दे दिया।
कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में ब्याही युवती रचना देवी (26) पत्नी सत्य प्रकाश की शनिवार की दोपहर संदिग्धदशा में मौत हो गई थी। विवाहिता की लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली थी। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी बेटी को मारकर ससुरालवालों ने फंदे से टांग दिया। युवती के पिता की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो देवरों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम के बाद मायके और ससुराल के लोग अंतिम संस्कार के लिए लाश लेने को एक दूसरे से भिड़ गए। उनके बीच जमकर कहासुनी हो गई। विवाद होने पर पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए मायकेवालों को सौंप दिया।