फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dm acction

डीएम के हर कदम पर जिले की नजर

Thu, 26 May 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 26 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन से यमुना की छाती छलनी हो गई है। रोज करीब पांच सौ ट्रक बालू निकाली जाती थी। आधा दर्जन घाटों पर पोकलैंड और जेसीबी लगी हुई थीं। यमुना में लगातार अवैध खनन से राजस्व को करोड़ों का नुकसान हो रहा था। मगर सब चुप थे। शायद ये आवाज डीएम अखंड प्रताप सिंह ने सुनी। नतीजा सालों बाद यमुना की घाटी में बालू माफिया की आवाजाही खामोश हुई। ट्रकों का आना-जाना बंद हुआ। मशीनों की थर्राहट बंद हुई। अब अमर उजाला ‘दरिया मांगे इंसाफ’ सीरीज शुरू कर रहा है। जिससे आप जान सकेंगे कि आखिर यमुना की घाटी में क्या होता है। कैसे चलता है लाल सोने का काला कारोबार। कौन करता है। कहां से जुड़े हैं इस काले कारोबार के तार। बेहिसाब हो चुका है नुकसान। कैसे होगी होगी भरपाई। कितनी झेलनी होगी तबाही।
विज्ञापन


 डीएम की धरपकड़  के बाद ये तो साबित हो गया है कि यमुना के घाटों से बालू का अवैध खनन होता है। मंझनपुर कोतवाली के सामने खड़े बालू लदे 28 ट्रक इस बात के गवाह हैं कि बालू निकाली जाती है तभी ढोई जाती है। ऐसे में अब डीएम क्या कदम उठाएंगे, इस पर पूरे जिले के लोगों की नजर है। लाल सोने के काले कारोबार पर विराम लग चुका है। ऐेसे में बालू माफिया पूरी सरकारी कार्रवाई को रोकवाने पर आमादा हैं। बालू का धंधा फिर चमकेगा कि नहीं इसे लेकर बालू माफिया में सरगर्मी बनी हुई है। सारे बालू माफिया धंधे को शुरू कराने के लिए गुपचुप रणनीति बनाने में लगे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने ओवर लोडिंग पर खबर प्रकाशित की तो अवैध खनन के सारे तार जुड़ गए।

आखिरकार जिला प्रशासन की नाक बचाने के लिए रविवार रात डीएम को सड़क पर उतरना पड़ा। 28 ट्रक पकड़ लिए गए। सब पर बालू लदी थी। मंझनपुर कोतवाली के सामने बालू लदे ट्रकों की कतार लग गई। सोमवार रात डीएम एसपी को लेकर फिर निकले। हालांकि इस बार यमुना घाटों पर बालू का अवैध खनन बंद मिला। ऐसे में बालू माफिया बिलबिला गए हैं। रोज का उनका करोड़ों का कारोबार बंद हो चुका है। सूत्रों की मानें तो बालू माफिया एकजुट हो रहे हैं। वे कार्रवाई को लेकर दबाव बनाने की जुगत में लग गए हैं। उनकी कवायद है कि लाल सोने का काला कारोबार एक बार फिर शुरू हो। हालांकि डीएम की सख्ती का असर रहा कि कई वर्षों बाद तीन रोज से यमुना के घाटी से लाल सोना नहीं निकल पा रहा है। लाल सोने से मालामाल होने वाले छटपटा गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फतेहपुर से लगी कौशाम्बी की सीमा के महेवाघाट से शुरू होने वाला अवैध खनन इलाहाबाद के सेंउढ़ा घाट तक चलता है। दोनों घाटों के बीच यमुना के किनारे करीब 60 किलोमीटर तक घाटों पर बालू निकाली जाती है। करोड़ों का कारोबार होता है। घाटों पर बालू निकालने वाले लोग ‘महराज’ के नाम से जाने जाते हैं। इन महराजों को सुरक्षा के नाम पर लाखों खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में लाखों रुपये ले जाने वाले कितने ताकतवर हैं इसे आसानी से समझा जा सकता है।

मंझनपुर कोतवाली के बाहर खड़े बालू लदी ट्रकों को छुड़ाने के लिए तीसरे दिन यानी बुधवार को दिनभर माथापच्ची चलती रही। ट्रक मालिक और चालक अपने आकाओं को फोन लगाते रहे, मगर कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। खनिज कार्यालय से लेकर मंझनपुर कोतवाली तक दिनभर भागदौड़ होती रही।  


 डीएम की कार्रवाई ने बालू के अवैध खनन के धंधेबाजों की कमर तोड़ दी है। अवैध खनन के इतिहास में शायद पहली बार किसी डीएम ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है। 28 ट्रकों के तीन दिन से कोतवाली में खड़े होने से इस काले कारोबार से जुड़े लोगों कि घिघ्घी बंध गई है। अब तक ट्रक मालिकों को कार्रवाई से बचाने का दावा करने वालों के होंठ खामोश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed