फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   deputy jailer

फरार डिप्टी जेलर का तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल में तैनात डिप्टी जेलर मुकदमा दर्ज होने के बाद से जिले से गायब है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें पुलिस अधीक्षक ने गठित कर रखी हैं लेकिन अब तक डिप्टी जेलर का सुराग नहीं लगा सका है। उधर, आरोपी डिप्टी जेलर चुपके से न्यायालय में हाजिर होने की फिराक में है।
विज्ञापन


जिला जेल में बंद कैदी दीपक पांडेय को इलाज के बहाने उसके घर ले जाने के मामले में डिप्टी जेलर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फरार कैदी की गिरफ्तारी के बाद हुए बयान में उनकी संलिप्तता पाई गई। कैदी के बयान को आधार मानते हुए एसपी ने डिप्टी जेलर डीके सिंह और जेल में बंद कैदी सुशील मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद डिप्टी जेलर की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की दो टीम गठित कर दिया है।
विज्ञापन


उधर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होते ही डिप्टी जेलर जिले की सीमा से बाहर हो गए हैं। रविवार को टीम का गठन होने के बाद से दोनाें टीमों के प्रभारी फरार डिप्टी जेलर की गिरफ्तारी को लेकर हवा में तीर चला रहे हैं। टीमें आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर उनका ठिकाने का सुराग नहीं लगा सकी हैं। सूत्रों की माने तो फरार डिप्टी जेलर गिरफ्तारी के लिए गठित टीमों को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर करने की फिराक में है। अब देखना यह है कि फरार डिप्टी जेलर को गिरफ्तार करने में एसपी की टीम को सफलता मिलती है या फिर आरोपी टीम को चकमा देकर स्वयं न्यायालय में हाजिर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला जेल में बंद कैदी दीपक पांडेय को इलाज के बहाने उसके घर ले जाया गया था। इस रहस्य से पर्दा उठाने के बाद एसपी वीके मिश्र ने डिप्टी जेलर डीके सिंह के खिलाफ साजिश का मुकदमा लिखवा दिया। इतना ही नहीं उनकी गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी प्रभारी की टीम गठित कर दिया। इसकी जानकारी जिला जेल में मौजूद डिप्टी जेलर के गुर्गों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया है। उन्हें भी इस बात का भय सताने लगा है कि कहीं जांच की आंच उन तक भी न पहुंच जाए। इससे लेकर जेल के अंदर से बाहर तक चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 जिला जेल में डिप्टी जेलर का पूरा गैंग चलता था। इसी गैंग के सहारे डिप्टी जेलर बंद कैदियों को सारी सुविधाएं मुहैया कराता था। सूत्रों की माने तो यदि अधीक्षक अथवा जेलर द्वारा कैदियों को सुविधाएं मुहैया कराने के बावत कभी भी कड़ाई करने का प्रयास किया जाता था तो डिप्टी जेलर जेल के अंदर कैदियों से बवाल करा देता था। उसके इशारे पर कैदी न केवल बवाल करते थेे, बल्कि भोजन न करना, जीभ काट डालना, बंदी रक्षकों से अभद्रता तक करते थे। इतना ही नहीं कैदियों को सुविधा मुहैया कराने के नाम पर डिप्टी जेलर और उनके गुर्गे खासी वसूली भी करते थे। बहरहाल डिप्टी जेलर पर मुकदमा लिखे जाने के बाद अब उनका तिलिस्म टूटता दिख रहा है। धीरे-धीरे उनके गुर्गे भी सरेंडर हो रहे हैं।


डिप्टी जेलर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। संदिग्ध ठिकानों पर मुखबिरों का जाल बिछाया गया है। जैसे ही ठोस सुबूत मिलेगा दबिश देकर उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विपिन त्रिवेदी, एसओजी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed