{"_id":"5818e5d84f1c1bae314368cd","slug":"deewali-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जली गृहस्थी, नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से जली गृहस्थी, नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के मौके पर लापरवाही के कारण घर को रोशन करने के लिए जलाए गए दीप से गृहस्थी ही राख हो गई। आग लगने से घर में रखा खाद्यान्न, बाइक और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों को देखकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद से पीड़ित का हाल बेहाल है।
कौशांबी थाने के गढ़ी गांव निवासी रामआसरे प्रजापति पुत्र विश्वनाथ ने दीपावली के मौके पर घर को रोशन करने के लिए दीप जलाया था। एक दीप से उसके घर में अचानक आग लग गई। आग जलती देख उसने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाते तब तक विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग की लपटों में पीड़ित के घर में रखा खाद्यान्न, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर और एक बाइक जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के बाद से पीड़ित का हाल बेहाल है।
पटाखे की चिंगारी से झुलसी आंख
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा निवासी आनंद सिंह (32) पुत्र राघवेंद्र सिंह रविवार की रात को दीपावली पर्व पर पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी से उसकी आंख झुलस गई। युवक को इलाज के लिए पश्चिमशरीरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत खराब होने पर युवक को सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट रेफर कर दिया गया। युवक की आंख के अंदर व बाहर घाव हो गया है। चिकित्सकों ने आपरेशन करने की बात कही है।