फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death of a young man returning from Panipat in suspected condition

पानीपत से लौट रहे युवक की संदिग्ध दशा में मौत

Fri, 29 Dec 2017 11:57 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Fri, 29 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
करारी के थामा अलावलपुर गांव के युवक की मंगलवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बुधवार रात युवक आगरा रेलवे स्टेशन के समीप तड़पता मिला। आनन-फानन लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक ने घर का पता बताते बताते दम तोड़ दिया। युवक के मौत की खबर परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। शुक्रवार को घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के थामा अलावलपुर गांव के मलियन का पुरवा निवासी सुखलाल (45) पुत्र कल्लू  पानीपत में रहकर कमाई करता था। बताया जा रहा है कि 26 दिसंबर को वह घर के लिए निकला था। देर रात युवक आगरा रेलवे स्टेशन के समीप तड़पता मिला। रेलवे ट्रैक किराने युवक को तड़पता देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए। पुलिस ने घर को पता बताने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। देर रात युवक के मौत की खबर परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन घर के लोग शव लेेने आगरा पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। परिजनों को आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। देर शाम घर वालों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed