फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death of a man] but people say to it murder

संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत, हत्या का हल्ला

Tue, 16 Apr 2019 12:29 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 16 Apr 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। कोतवाली के बरुवा गांव में रविवार की रात एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गांव में हल्ला मचा कि बुजुर्ग को उसके खेत मालिक ने पीटकर मार डाला है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव चीरघर भेजना चाहा लेकिन पत्नी ने दुर्घटना बताकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। अंतिम संस्कार के लिए मुंबई में रह रहे मृतक के बेटों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 बरुवा निवासी नत्थू साहू (65) पुत्र श्री प्रसाद रविवार को अपनी पत्नी सुखदेइया के साथ गेहूं काटने खेत गया था। शाम को वह जल्दी घर चला आया। पत्नी खेत पर ही थी। कुछ देर बाद पत्नी लौटी तो नत्थू जख्मी मिला। सुखदेइया का कहना है कि उसके पति ने बताया कि वह बाल्टी में पानी लेकर घर आ रहे थे। घर का एक हिस्सा काफी ऊंचा है। इसी में वह गिरकर चोटिल हुए हैं। पत्नी उसके इलाज के लिए सुबह का इंतजार कर रही थी तभी देर रात नत्थू की मौत हो गई। नत्थू के बेटे कंघई और विजई मुंबई में रहकर रोजगार करते हैं। मौत की खबर उन्हें दी गई। वह लोग गांव के लिए चल पड़े हैं। बताया गया कि नत्थू ने चंद्रभान मिश्र का खेत बटाई पर लिया था। चंद्रभान मिश्र मंझनपुर में रहते हैं। गांव में उनका बेटा गुड्डू रहता है। पिछले दिनों गुड्डू के खेत में आग लग गई थी। आरोप था कि गुड्डू ने इसी बात को लेकर नत्थू को पीटा है। उसका कहना था कि नत्थू ने बीड़ी पीकर खेत में फेंक दिया था। थानाध्यक्ष हेमंत मिश्रा का कहना है कि हत्या की जानकारी पर मौका मुआयना किया गया। मृतक की पत्नी का कहना है कि वह कोई कार्र्रवाई नहीं चाहती। उसके पति कभी बीड़ी पीते ही नहीं थे। पत्नी ने बताया कि नत्थू की मौत पानी की बाल्टी लेकर आने के दौरान गिरने से लगी चोट के कारण हुई है। मामले में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। घरवाले तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed