फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Car window smashed, mobile phone stolen; three youths suspected.

Jind News: गाड़ी का शीशा तोड़ दो मोबाइल चोरी, तीन युवकों पर शक

Tue, 01 Sep 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Car window smashed, mobile phone stolen; three youths suspected.
नरवाना। बेलरखा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी लोडिंग गाड़ी का शीशा तोड़कर अज्ञात युवक दो मोबाइल चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोन गांव निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 अगस्त की सुबह अपनी सुपर कैरी मारुति लोडिंग गाड़ी में दिल्ली से प्लास्टिक दाना लेकर उझाना स्थित पन्ना फैक्टरी में खाली करने जा रहे थे। बेलरखा गांव से कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद गाड़ी का एक्सल टूट गया। गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और उसमें सो गए। कुछ समय बाद नींद खुली तो देखा कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर वहां से जा रहे थे। जांच करने पर गाड़ी का शीशा टूटा मिला और अंदर रखे उसके दो मोबाइल गायब थे। जितेंद्र ने तीनों युवकों पर चोरी का शक जताया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed