फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death of a child in hanging

दस साल के बच्चे का फांसी पर लटकता मिला शव

Fri, 26 Oct 2018 12:37 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Fri, 26 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
चायल/सरायअकिल। दस साल के मासूम का गुरुवार दोपहर घर के भीतर संदिग्ध हालत में फांसी से लटकता शव मिला। घटना से परिजनों में कोहराम है। मासूम ने खुदकुशी क्यो की। इसके असल कारण का पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  पिपरी कोतवाली के पिपरहाई गांव निवासी सूबे लाल दिल्ली में रहकर दूध दुहाई का काम करता है। घर पर उसकी पत्नी दस वर्षीय बेटे साहिल के साथ रहती है। साहिल कक्षा छह में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर वह स्कूल जाने के बजाय खेल रहा था। इस पर मां ने उसे फटकार लगाई और मवेशियों को चारा लेने खेत चली गई। 
विज्ञापन


इस बीच घर के अंदर ही साहिल ने नायलान की रस्सी से  फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर लौटी मां ने बेटे का शव फंदे ले लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। परिजनों का कहना है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। शायद इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। पर, परिजनों का यह तर्क किसी के गले नहीं उतर रहा है। सवाल उठ रहा है कि साहिल मानसिक तौर से बीमार था तो उसे फांसी लगाने का तरीका कैसे आया। ग्रामीण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल परिजन पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। शाम को परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  पिपरी के इंस्पेक्टर राम आसरे सरोज ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed