{"_id":"6a91ab09f1b5aa669a09b63b","slug":"youth-stabbed-to-death-on-suspicion-of-being-a-police-informant-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152541-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुलिस से मुखबिरी के शक में युवक की चाकू मारकर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुलिस से मुखबिरी के शक में युवक की चाकू मारकर ले ली जान
विज्ञापन
-सुल्तानपुरी इलाके की घटना, पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में मुखबिरी के शक में 20 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त पूंठ गांव निवासी आयुष के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात पुलिस को लखी राम चौक पर एक युवक को चाकू मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आयुष को इलाज के लिए पास के संजय गांधी अस्पताल लेकर गई। जहां से उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसके जांघ में चाकू मारा गया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कराकर उसके परिवार वालों को सौंप दिया।
आयुष अपने पिता नवीन और मां पूजा के साथ पूंठ गांव में रहता था। जांच में पता चला कि अमन विहार इलाके में कुछ दिन पहले हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने कुछ नाबालिगों को पकड़ा था। आरोपियों को शक था कि आयुष ने उनके बारे में पुलिस को जानकारी दी है। एक नाबालिग ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।