फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death by burning indoors married

घर के भीतर जलने से विवाहिता की मौत

Fri, 03 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 03 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Death by burning indoors married
बारा (कौशाम्बी)। घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से बुधवार की रात बड़ा गढ़वा गांव की विवाहिता कुसुमिया देवी (24) की मौत हो गई। आधी रात वह घर के भीतर ही आग का गोला बन गई थी। तब सास-ससुर खलिहान में फसलों की मड़ाई करने गए थे। विवाहिता के पति ने दहेज के प्रताड़ित करके विवाहिता की जान लेने का आरोप पति पर लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि विवाहिता का पति इस समय दिल्ली में है।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गढ़वा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद निषाद की शादी करीब तीन साल पहले कुसुमिया देवी (24) निवासी भभेट (राजापुर) चित्रकूट के साथ हुई थी। द्वारिका प्रसाद दिल्ली में किसी प्राइवेट फर्म में काम करता है। बुधवार की रात करीब दो बजे उसकी पत्नी कुसुमिया देवी की घर के भीतर जलने से मौत हो गई। विवाहिता के ससुर रामयश ने बताया कि रात वह पत्नी सुंदरिया देवी के साथ खलिहान में फसल की मड़ाई करने गया था। रात करीब दो बजे लौटने पर घर से धुएं का गुबार उठता दिखा।
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका पर वह चीखते-चिल्लाते दरवाजा खुलवाने की कोशिश करने लगा। पर, दरवाजा भीतर से बंद था। चीख-पुकार पर जुटे गांव के लोग दीवार फांदकर घर में कूदे, तो विवाहिता लपटों से घिरी हुई थी। ग्रामीण जब तक आग बुझाने की कोशिश करते, झुलसने से विवाहिता की सांसें थम चुकी थी। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने छानबीन के बाद मायकेवालों को सूचित किया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बेटी की जलने से हुई मौत की खबर पर आए पिता तुलसीराम ने पति पर शादी के बाद से ही दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साथ ही इल्जाम जड़ा कि इसी प्रताड़ना के कारण उसकी बेटी की जान चली गई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, विवाहिता की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed