फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death body track

युवक की हत्या कर ट्रैक पर फेंका शव

Wed, 23 Aug 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 23 Aug 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Death body track
क्राइम
सैनी इलाके में सोमवार रात युवक की हत्या कर कातिलों ने शव ठिकाने लगा दिया। युवक की लाश धुमाई गांव के समीप रेलवे ट्रैक के समीप पड़ी मिली। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक की क्षतविछत लाश रेलवे ट्रैक किनारे पड़ी मिली। खेत की ओर गए गांव के लोग शव देख सन्न रह गए।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगाें से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर कोई सफलता नहीं मिली। लोगों का मानना है कि अन्यत्र हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के समीप फेंका गया है। हालांकि पुलिस घटना को हादसा मान रही है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव  कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पर्स में मिला पीआरडी का पहचान पत्र
सैनी के धुमाई गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव के साथ पुलिस ने कई फोटो के साथ पीआरडी लिखा एक आई कार्ड भी प्राप्त किया है। साथ ही एक अन्य युवक की भी फोटो मिली है। जिसमें शिव सहाय सरैया लिखा था। युवक कौशाम्बी का है या फिर आस-पास किसी जिले का, पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed