फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death body find kaushambi

झाड़ी में मिली अज्ञात लाश, हड़कंप

Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
death body find kaushambi
crime
पुरामुफ्ती इलाके के काजीपुर जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह एक अधेड़  की लाश पड़ी मिली। आशंका है कि गला घोटकर मारने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। जंगल की झाड़ी में शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मौजूद लोगों से लाश की पहचान का प्रयास किया। पर पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजते हुए तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के समीप जंगल है। बृहस्पतिवार की सुबह आस-पास के गांव के लोग जंगल की ओर गए तो एक झुरमुट के पास पहुंचकर देखा तो करीब 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। जंगल में शव मिलने की खबर जैसे ही इलाके के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना पर सीओ चायल पुरामुफ्ती पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौजूद लोगों से अधेड़ के शव की पहचान कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि गला घोटकर अधेड़ की हत्या करने के बाद शव को यहां ठिकाने लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया है। सीओ चायल रामभवन यादव ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। अधेड़  कहां का रहने वाला था और उसकी हत्या किसने की। इसकी तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed