{"_id":"06383b2c5d0b0a576e7261f1e3571c9e","slug":"dbangon-the-middle-to-beat-the-moribund-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने अधेड़ को पीटकर किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने अधेड़ को पीटकर किया मरणासन्न
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। भूमिधरी जमीन पर कब्जे के विरोध में बुधवार की शाम पिपरी गांव में दबंगों ने पड़ोसी अधेड़ को पीटकर मरणासन्न कर दिया। अधेड़ को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। और बीच-बचाव करते हुए जान बचाई। दबंगों की पिटाई से बेहोश अधेड़ को लेकर लोग थाने पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी अधेड़ के बेटे की तहरीर पर दो हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
पिपरी गांव निवासी अजय कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद ने बताया कि बुधवार की शाम गांव के ही दबंग उसकी भूमिधरी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। जानकारी होने पर पिता लल्लूू विरोध करने पहुंचे। तीखी झड़प के बाद हमलावरों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जाता है दबंगों की पिटाई से अधेड़ बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ा। अधेड़ को मरणासन्न देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया।
ग्रामीणों के हस्ताक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दबंगों की पिटाई से बेहोश हुए अधेड़ को आनन-फानन घर वाले लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी अधेड़ के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश और हमलावरों की तलाश की जा रही है। मारपीट की घटना के बाद से भुक्तभोगी परिवार सहमा हुआ है।