{"_id":"4dd628409261b3fed5ef98dc348a14aa","slug":"dbangon-neighbor-s-house-went-on-the-rampage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के घर दबंगों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी के घर दबंगों ने मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल(ब्यूरो)। चकबंदी में खेत बदल जाने और जुताई के दौरान हुए झगड़े को लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर गौरा गांव के एक दबंग परिवार ने पड़ोसी के घर पहुंचकर उत्पात मचाया। तमंचा दिखाते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। भुक्तभोगी परिवार ने घटना की नामजद शिकायत सरायअकिल पुलिस के साथ सीओ चायल से की है।
चायल तहसील क्षेत्र के गौरा गांव निवासी गोविंद सिंह पुत्र छेदीलाल ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उनके गांव में चकबंदी हुई है। इस दौरान उसका खेत पड़ोसी के खेत से बदल गया है। बुधवार की शाम वह खेत जुताई के लिए गया था। तभी पड़ोसी से उसका झगड़ा हो गया। इसी को लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर पड़ोसी तीन-चार लोगों के साथ आकर उसके घर में उत्पात मचाया। घर में आकर तमंचा दिखाकर पूरे परिवार को जाने से मारने की धमकी दी। इस घटना से पूरा परिवार सहमा हुआ है। भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत सरायअकिल पुलिस के अलावा सीओ चायल से भी की। सीओ रामभवन यादव ने एसओ को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।