फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dabangs damaged the neighbor's house, looted

दबंगों ने पड़ोसी के घर ढाया कहर, लूटपाट

Wed, 24 Jan 2018 12:25 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Wed, 24 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के मोहम्दाबाद गांव में सोमवार को दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर तांडव किया। कुनबे को पीटने के बाद आरोपी घर में रखी नगदी के साथ गहने, खाद्यान्न आदि लूट ले गए। दूसरे दिन थाने पहुंचे पीड़ित ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के मोहम्दाबाद गांव निवासी छोटे पुत्र सहादेव का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। इसी अदावत में सोमवार की शाम दबंगों ने घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसे तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने कुनबे को बेरहमी से पीटने के बाद घर में रखे सोने-चांदी के गहने, बर्तन, खाद्यान्न आदि के  साथ 15 हजार नगदी लूट ले गए।
विज्ञापन


पड़ोसी के घर तांडव देख गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े । ग्रामीणों को देख हमलावर मौके से भाग निकले। दूसरे दिन पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पीड़ित छोटे से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। कोखराज कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मुकदमे बाजी चल रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed