{"_id":"584ef2a74f1c1b686f64a004","slug":"cycle-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल में टक्कर मारने पर रोडवेज बस चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल में टक्कर मारने पर रोडवेज बस चालक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज के समीप अस्पताल जा रहे साइकिल सवार को फतेहपुर से इलाहाबाद जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक रोडवेज बस लेकर भागने लगा। बारावफात का जुलूस सड़क पर होने के कारण लोगों ने चालक को पकड़ लिया। नाराज लोगों ने चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया है। बस में तोड़फोड़ भी की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बड़ी धन्नी निवासी ताज मोहम्मद (50) पुत्र अब्दुल मजीद का एक रिश्तेदार मूरतगंज पीएचसी में भर्ती है। उसे देखने के लिए ताज मोहम्मद सोमवार को करीब 11 बजे साइकिल से पीएचसी जा रहा था। जैसे ही वह मूरतगंज के समीप पहुंचा।
फतेहपुर से इलाहाबाद जा रही रोडवेज बस ने ताज मोहम्मद को टक्कर मार दिया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। मूरतगंज में बारावफात का जुलूस निकल रहा था। सड़क पर भीड़ होने के कारण चालक को बस रोकनी पड़ी। इसी दौरान पीछे से आए लोगों ने चालक को मारपीट कर घायल कर दिया और बस में तोड़फोड़ की। पुलिस ने चालक को अपने कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ताज मोहम्मद को गंभीर चोटें आई हैं।