फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cyber crime atm kaushambi

कारोबारी के खाते से रुपया बिहार किया गया ट्रांसफर

Wed, 04 Oct 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 04 Oct 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
cyber crime atm  kaushambi
crime
साइबर ठगी के सबसे बड़े मामले में भी कोखराज थाने की पुलिस टालमटोल कर रही है। वह भी तब जब मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। बैंक स्टेटमेंट से यह भी साफ हो गया है कि किसके खाते में रुपया ट्रांसफार्मर हुआ है। इनमें एक बिहार की भी महिला है जिसके खाते में रुपया भेजा गया है। इसके बावजूद पुलिस टालमटोल कर रही है। इससे पीड़ित पक्ष नाराज है।
विज्ञापन


गौसनगर करेली (इलाहाबाद) निवासी हफीजउद्दीन कारोबारी हैं। 25 अगस्त को वह कारोबार के सिलसिले में कोखराज के मूरतगंज बाजार आए थे। रुपये की जरूरत पड़ने पर उन्होंने मूरतगंज के एक एटीएम से दस हजार रुपया निकाला। दोबारा रुपया निकाल रहे थे कि एटीएम में तकनीकी दिक्कत आ गई। इसी दौरान नीरज नाम का एक लड़का एटीएम में घुसा। झांसा देकर उसने हफीजउद्दीन का एटीएम बदल लिया। 13 सितंबर को वह अपनी पासबुक लेकर करेली के खुल्दाबाद एसबीआई बैंक गए तो पता चला कि उनके खाते से ढाई लाख रुपया किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर किया गया है। हफीजउद्दीन ने मामले की नामजद तहरीर कोखराज थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन


बीस सितंबर को कोखराज थाने की पुलिस ने नीरज, रोहित मिश्रा व सीमा राज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद हफीजउद्दीन ने बैंक के जरिए ही जांच करवाई तो पता चला कि उनके खाते से सीमा राज व रोहित मिश्र के खाते में रुपया ट्रांसफर किया गया है। सीमा राज के खाते की जांच करवाई गई तो पता चला कि वह बिहार की रहने वाली है। इसकी भी सूचना पुलिस को दी गई। कोखराज थाने की पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक मामले में उसने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे कारोबारी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed