{"_id":"57756e274f1c1b454879b732","slug":"current-student-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से छात्र की मौत, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से छात्र की मौत, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाने के भरवारी कस्बे में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना परिजनों को मिली तो वह रोते-बिलखते भरवारी पहुंचे। जानकारी मिलने पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
करारी थाने के चौकीदार का पुरवा निवासी सतीश कुमार पाल (18) पुत्र राम शरन बीएड का छात्र था। वह भरवारी कस्बे में कोचिंग करने के लिए किराए के कमरे में रहता था। बुधवार की रात रोज की भांति वह खा-पीकर दरवाजा बंद कर सो गया। बताते हैं कि दरवाजे के बगल से आई केबिल कटी थी।
इसके चलते दरवाजे में करंट उतर आया। रात में दरवाजा खोलते समय करंट छू जाने से उसकी मौत हो गई। सुबह इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो परिजनों का जानकारी दी। मौत की खबर पर परिजनों के होश उड़ गए। वह रोते बिलखते भरवारी पहुंचे। किसी ने घटना की जानकारी भरवारी चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।