फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   current attack kill poor man

करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, साथी गंभीर

Tue, 17 May 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 17 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत सिराथू के जानकीपुर मोहल्ले में छत पर सरिया का जाल बनाए जाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के मोती का पुरवा कारियो निवासी कल्लू सिंह यादव (40) पुत्र देशराज और लल्लू यादव (30) पुत्र राम दास निवासी चोवा का पुरवा सिराथू कस्बे के जानकीपुर में छत पर लेंटर डालने के लिए जाल बना रहा था। वाकया सोमवार की सुबह तकरीबन 11 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घर के सामने से हाई टेंशन लाइन गुजरी हुई थी। एकाएक जरा सी चूक होने पर लोहे की सरिया बिजली के तार से जा टकराई। हादसे के वक्त तार में करंट प्रवाहित होने से दोनों श्रमिक चपेट में आ गए। देखते ही देखते कल्लू ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरा साथी करंट से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी लल्लू को इलाज के लिए सिराथू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने  प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से मृतक श्रमिक के परिजनों में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed