{"_id":"574f351f4f1c1baa48109688","slug":"current-attack-boy-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन करंट की चपेट में आया युवक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की खराब बिजली आपूर्ति दुरुस्त करते समय युवक हाईटेंशन करंट की चपेट आ गया। करंट से झुलसे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिना शटडाउन लिए वह बिजली की खराबी को ठीक कर रहा था। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बेरौंचा गांव का रहने वाला केश चंद्र निषाद (30) किसान है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह गांव की बिजली आपूर्ति अचानक धड़ाम हो गई। इस पर केश चंद्र बिना शटडाउन लिए गांव के समीप लगे पोल पर चढ़ गया और खराब बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए ठीक करने लगा।
इसी दौरान वह बिजली आपूर्ति हाई टेंशन करंट की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर लोगाें का मजमा जमा हो गया। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में गोपसहसा उपकेन्द्र के अवर अभियंता सौरभ मौर्या का कहना है कि युवक बिना शटडाउन के बिजली आपूर्ति को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसमें विभागीय लापरवाही नहीं है। युवक की मौत के बाद से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।